अंग्रेजी भाषा के Letters दो समूहों में विभाजित किये जा सकते है| 1.Vowel (स्वर) 2.Consonants (व्यंजन) Vowel (स्वर): जिन Letters का उच्चारण किसी अन्य अक्षर की सहायता के बिना किया जा सकता है वे Vowel कहलाते हैं| ये पांच होते हैं-a,e,i,o,u. Consonant (व्यंजन) :उपर्युक्त पांच Vowels को छोड़कर बचे हुए इक्कीस Letters Consonants कहलाते हैं| इनका उच्चारण Vowels की सहायता के बिना नहीं किया जा सकता| ये हैं-b,c,d,f,g,h,j,k,l,m,n,p,q,r,s,t,v,w,x,y,z. अंग्रेजी में कई Vowels तथा Consonants का अकेले रूप में भिन्न उच्चारण होता है, पर शब्दों के बीच में प्रयुक्त होने पर उनका भिन्न उच्चारण होता है| जैसे G,H,L,M,N,P आदि वर्ण अकेले में जी,एच,एल,एम,एन,पी आदि बोले जाते हैं, परन्तु शब्दों में प्राय: इनका उच्चारण क्रमशः ग, ह, ल, म, न, प आदि होता है| बड़े अक्षरों का प्रयोग बड़े वर्णों का प्रयोग निम्न स्थानों पर होता है- 1.प्रत्येक वाक्य का प्रथम अक्षर| 2.किसी व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द का प्रथम अक्षर| 3.अंग्रेजी कविता के प्रत्येक चरण का प्रथम अक्षर| 4.अक्षर जो संक्षिप्त शब्द के लि...
Comments
Post a Comment