अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण

अंग्रेजी भाषा में 21 व्यंजन हैं-
B  C D F G H J K L M N P Q R S T V W X Y   Z
ब  स ड फ ग ह ज क ल म न प क र स ट व व क्स य ज़
सामान्यतः इन वर्णों का उच्चारण वैसा ही होता है जैसा कि इनके नीचे दिए गए हिन्दी वर्णों का होता है| लेकिन जब हम किसी अंग्रेज को बात करते हुए सुनते हैं या फिर किसी टीवी चैनल पर कोई समाचार सुनते हैं तब हमें लगता है कि जो हम बोलते है वे  उससे अलग उच्चारण कर रहे हैं|

अक्षरों का क्रम बदल जाने से उच्चारण में भेद 

हिन्दी में जैसा बोला जाता है वैसा ही लिखा जाता है लेकिन अंग्रेजी में इससे विपरीत स्थिति है

'C' का उच्चारण -

C के दो उच्चारण हैं-स और क 
1. C  के बाद E,I,Y आये तो C  का उच्चारण 'स' होगा| जैसे-
Receive,Cinema, Icy, Force, Certificate, Niece, Cyclone...
2.C के बाद A, O, U, K, T आदि कोई वर्ण हो तो प्रायः C का उच्चारण 'क' होता है| जैसे- 
Cot, Cat, Cap, Cow, Cattle, Cruel, Custom, Candidate.........
3. कभी-कभी C के बाद IA या EA हों तो 'श' की ध्वनि देते हैं| जैसे 
Social, Ocean...

'G' के उच्चारण-

G के दो उच्चारण हैं- ग और ज
1.जब किसी शब्द के अंत में 'GE' हो तो उसका उच्चारण 'ज' होता है| जैसे-
Age, Page, Cage, Rage, Danger....
Ginger, Imagine, Pigeon, Germ.....
2. कई स्थानों पर 'ग' का उच्चारण होता है| जैसे-
Go, Give Game, Gift, Gold, Finger, Hunger.....

'S' के उच्चारण -

S के मुख्य तीन उच्चारण हैं-
1. शब्द के अन्त 'में BE, G, GG, IE, EE, Y आदि आएं, तो इनके बाद लगे S का उच्चारण 'ज' होता है| जैसे-
Toys, Bags, Rays Eggs, Stories....
2. किसी शब्द के अन्त में F, P, PE, TE आदि वर्ण हों, तो उनके बाद जो S आता है उसका उच्चारण 'स्' Sहोता है| जैसे- Chips, Jokes, Kites, Ships...
3. शब्द में S या SS  के बाद IA, ION हो तो प्रायः S 'श' की ध्वनि देता है| जैसे-
Pension, Session, Asia, Russia....

'T' के उच्चारण-

T के स्थिति के अनुसार निम्न उच्चारण होते हैं-
श, च, थ, द |
1. शब्द में T के बाद IA, IE, IO आदि हों, तो T को 'श' बोला जाता है| जैसे-
Promotion, Ratio, Illustration, Patient.....
2. यदि शब्द में S  के बाद TION आए अथवा T के पश्चात् URE आए, तो T का उच्चारण 'च' जैसा होता है-
Question, Creature, Feature, Picture, Nature....
3. यदि शब्द में T  के बाद H  आए तो कभी-कभी 'थ' की ध्वनि होती है, तथा कई बार 'द' की ध्वनि होती है-
th-थ 
Thick, Thin, Thread, Three...
th-द 
This, That, Then, There....
4. कई बार TH हिन्दी के अक्षर 'ट' की ध्वनि देता है| जैसे-
Thames, Thomas...




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंग्रेजी के स्वर और व्यंजन

Degrees of Adjectives