अंग्रेजी के स्वर और व्यंजन

अंग्रेजी भाषा के Letters दो समूहों में विभाजित किये जा सकते है|
1.Vowel (स्वर)
2.Consonants (व्यंजन)

Vowel (स्वर):जिन Letters का उच्चारण किसी अन्य अक्षर की सहायता के बिना किया जा सकता है वे Vowel कहलाते हैं| ये पांच होते हैं-a,e,i,o,u.

Consonant (व्यंजन):उपर्युक्त पांच Vowels  को छोड़कर बचे हुए इक्कीस  Letters Consonants कहलाते हैं| इनका उच्चारण Vowels की सहायता के बिना नहीं किया जा सकता| ये हैं-b,c,d,f,g,h,j,k,l,m,n,p,q,r,s,t,v,w,x,y,z.
अंग्रेजी में कई Vowels तथा Consonants का अकेले रूप में भिन्न उच्चारण होता है, पर शब्दों के बीच में प्रयुक्त होने पर उनका भिन्न उच्चारण होता है| जैसे G,H,L,M,N,P आदि वर्ण अकेले में जी,एच,एल,एम,एन,पी आदि बोले जाते हैं, परन्तु शब्दों में प्राय: इनका उच्चारण क्रमशः ग, ह, ल, म, न, प आदि होता है|

बड़े अक्षरों का प्रयोग 

बड़े वर्णों का प्रयोग निम्न स्थानों पर होता है-
1.प्रत्येक वाक्य का प्रथम अक्षर|
2.किसी व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द का प्रथम अक्षर|
3.अंग्रेजी कविता के प्रत्येक चरण का प्रथम अक्षर|
4.अक्षर जो संक्षिप्त शब्द के लिए प्रयुक्त होता है|
5.महीने व सप्ताह के दिनों के नाम का पहला अक्षर|
6.किसी उपाधि का प्रथम अक्षर|
7.ईश्वर के नाम तथा उसके लिए प्रयोग में आने वाले सर्वनाम का पहला अक्षर| 

Comments

  1. इंग्लिश में कितने स्वर व्यंजन होते हैं

    ReplyDelete
  2. English me kitne Swar Vyanjan Hote

    ReplyDelete
  3. ENGLISH BHASHA KO DO BHAGO ME BHIVAJIT KIYA JA SAKTA HAI 1-vowel example,s' a ,e ,i ,o ,u 2- a,e,i,o,u ko chhor kar sabhi cansonant hain. thank you my all friend.

    ReplyDelete
  4. 26 स्वर और व्यंजन हैं.
    जिसमें से 5 स्वर हैं तथा 21 व्यंजन हैं।

    ReplyDelete
  5. Consonant kitne type ke hote hain

    ReplyDelete
  6. यहाँ से आप हिंदी के स्वर और व्यंजन को विस्तृत रूप से समझ सकते हैं.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अंग्रेजी व्यंजनों के उच्चारण

Degrees of Adjectives