Tense-Past Perfect Continuous (Part-8)
Past Perfect Continuous-
इस काल के वाक्यों में समय का पता चलता है कि कोई कार्य कितने समय से हो रहा था| इस Tense का प्रयोग भूतकाल में निश्चित समय तक चल रही क्रियाओं के लिए किया जाता है|
पहचान- इस प्रकार के वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं| इस काल के वाक्यों में निश्चित समय के लिए Since तथा अनिश्चित समय के लिए For का प्रयोग करते है|
Verb Form- 1. Auxiliary verb- had been
2. Main verb- ing form (Present participle)
(1). Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)-
Pattern - Subject + had + been + Verb (ing form) +Object + Since/For + Time ...
Examples-
1. मैं तीन घंटे से पढ़ रही थी|
I had been reading for three hours.
2. वह सुबह से खेल रहा था|
He had been playing since morning.
3. वह दो बजे से सो रही थी|
She had been sleeping since 2 O'clock.
(2).Negative Sentences-(नकारात्मक वाक्य)-
Pattern- Subject + Had not been + ing form + object + since/for + time
Examples-
1. वह चार घंटे से नहीं खेल रहा था|
He had not been playing for four hours.
2. वह सुबह से पढ़ नहीं थी थी|
She had not been reading since morning.
3. मैं छह बजे से काम नहीं कर रही थी|
I had not been working since 6 O' clock.
(3). Interrogative Sentences-(प्रश्नवाचक वाक्य)-
जब प्रश्नवाचक वाक्य शुरू में आता है तब वाक्य को H.V. से आरम्भ करते हैं तथा जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है तब Wh word से वाक्य शुरू होता है|
Pattern- 1.H.V. (had) + Subject + been + ing form + Object + since/for + Time?
Pattern-2. Wh word + had + Subject + been + ing form + Object + since/for + Time?
Examples-
1. क्या मैं दो घंटे से पढ़ रहा था?
Had I been reading for two hours?
2. क्या तुम तीन दिन से स्कूल जा रहे थे?
Had you been going to school for three days?
3. मोहन रात से क्यों पढ़ रहा था?
Why had Mohan been reading since night?
4.रानू सुबह से क्यों रो रहा था?
Why had Ranu been weeping since morning?
(4). Interrogative Negative (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)-
Pattern -1 Had + Subject + not + been + ing form + Object + Since/for + Time?
Pattern-2. Wh word + had + Subject + not + been +ing form + Object + Since/for + Time?
Examples-
1. क्या मैं रात से नहीं पढ़ रहा था?
Had I not been reading since night?
2. क्या वह सुबह से अपना पाठ याद नहीं कर रहा था?
Had he not been learning his lesson since morning?
3. वह दो दिन से अपने कार्यालय की सफाई क्यों नहीं कर रही थी?
Why had she not been cleaning her office for two days?
4. तुम्हारी माता तीन दिन से कपड़े क्यों नहीं धो रही थी?
Why had your mother not been washing clothes for three days?
Comments
Post a Comment