Adverb: Rules of Use of Adverbs
Rule 1- Position of Adverbs - किसी वाक्य में Adverb किस स्थान पर प्रयोग किया जाए, इसका बहुत महत्व है अर्थात् हमारे लिए यह जानना आवश्यक है कि किसी वाक्य में Adverb के प्रयोग करने की सही position क्या है| यदि वाक्य में Adverb अपनी सही position में प्रयोग नहीं किया गया तो वाक्य का अर्थ ही बदल जाएगा, और कभी-कभी अर्थ का अनर्थ भी हो सकता है| उदाहरण के लिए only का प्रयोग निम्न वाक्यों में देखने पर पता चलता है कि only की position बदलने से वाक्य का अर्थ बदल जाता है- 1. Only he can read. अर्थात् केवल वही पढ़ सकता है, दूसरा कोई नहीं| 2. He can only read. अर्थात् वह केवल पढ़ सकता है, लिख नहीं सकता और न बोल सकता है| 3. He can read only. अर्थात् वह केवल पढ़ने का काम कर सकता है, दूसरा कोई काम नहीं| इस प्रकार Adverb को सही position में प्रयोग करने के rules निम्नलिखित हैं- (a) Adverb of Manner- ये प्राय: verb के बाद प्रयोग की जाती है, किन्तु यदि उस verb का object भी प्रयोग हुआ हो तो Adverb उस object के बाद प्रयोग की जाएगी| जैसे- 1. He speaks softly. (He softly speaks नहीं) 2. He drives ca...